Vastu Tips: घर में नल से पानी का टपकना अशुभ संकेत, धन-पैसे पर पड़ता है असर
Vastu Tips: घर में नल से पानी का टपकना अशुभ संकेत, धन-पैसे पर पड़ता है असर
India TV Health Desk
Published : Sep 07, 2021 06:27 am IST, Updated : Sep 07, 2021 12:47 pm IST
अगर घर के किसी भी हिस्से में नल टपकता है तो ये वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।
Image Source : FREEPIK.COMVastu Tips:घर में नल से पानी का टपकना अशुभ संकेत, धन-पैसे पर पड़ता है असर
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए टपकते नल के बारे में। अगर घर के किसी भी हिस्से में नल टपकता है तो ये वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।
घर का टपकता नल फिजूलखर्ची का सूचक है और खासकर कि घर की रसोई का नल टपकता है तो ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, क्योंकि रसोई में अग्नि का निवास होता है। जहां आग और पानी एक साथ हो वहां परेशानियां शुरू हो जाती है। घर का कोई सदस्य बीमार हो सकता है, व्यापार में नुकसान या किसी टूट-फूट में पैसा जा सकता है. पानी के फिजूल बहने से वरूण देव का दोष भी लगता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए, घर में कोई टपकता हुआ नल है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लें।