Vastu Tips: बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए मुखिया इस दिशा में करके बैठे मुख, जानिए अन्य दिशाओं के बारे में
Vastu Tips: बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए मुखिया इस दिशा में करके बैठे मुख, जानिए अन्य दिशाओं के बारे में
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 21, 2021 06:36 am IST, Updated : Sep 21, 2021 08:27 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिशा का संबंध किसी न किसी ऊर्जा से माना जाता है। किसी भी काम को करने की दिशा ही हमारी सफलता को दर्शाती है।
Image Source : PEXEL.COMVasu Tips: बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए मुखिया इस दिशा में करके बैठे मुख, जानिए अन्य दिशाओं के बारे में
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दिशाओं के बारे में। हर दिशा का संबंध किसी न किसी ऊर्जा से माना जाता है। किसी भी काम को करने की दिशा ही हमारी सफलता को दर्शाती है। ऐसे ही कुछ कामों के बारे में जानिए।
दुकान या ऑफिस में काम करते समय, उसके मुखिया का मुंह हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इससे काम में हमेशा सफलता मिलती है और बिजनेस में बढ़ोतरी होती है। पढ़ाई करते समय विद्यार्थियों का मुंह पूर्व दिशा की ओर हो तो सबसे अच्छा माना जाता है। बाकी उत्तर या पश्चिम दिशा में मुंह करके भी पढ़ सकते हैं।
खाना बनाते समय ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर हो। इससे खाना बनाने वाले की सेहत हमेशा अच्छी बनी रहती है। साथ ही खाना खाने वाले के मुंह की दिशा भी पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए। इससे शरीर को मिलने वाली ऊर्जा पूरी तरह से मिलती है।