वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में पानी से भरा हुआ घड़ा रखने से मिलता है विशेष लाभ
वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में पानी से भरा हुआ घड़ा रखने से मिलता है विशेष लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 21, 2020 06:15 am IST, Updated : Apr 21, 2020 10:16 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी से भरे मिट्टी के घड़े या मटके को रखने के लिये उत्तर दिशा को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से ने बताया कि घर या ऑफिस में पानी से भरा हुआ घड़ा हमेशा उत्तर दिशा में रखना अच्छा माना जाता है। जानिए इसके लाभ। वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी से भरे मिट्टी के घड़े या मटके को रखने के लिये उत्तर दिशा को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इससे आपके ऊपर वरूण देव का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही आपको किसी तरह का भय नहीं सताता, यानी आपको किसी चीज़ से डर नहीं लगता है।
आपको बता दूं कि परिवार में इसका सबसे ज्यादा लाभ परिवार के मंझले बेटे को मिलता है। अगर स्वास्थ्य के संदर्भ में बात करें, तो उत्तर दिशा में जल संबंधी चीज़ें रखने से हमारे शरीर में सबसे ज्यादा लाभ हमारे कानों को मिलता है। इससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत रहती है।