1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: जानिए किस दिशा में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रहना होता है शुभ

वास्तु टिप्स: जानिए किस दिशा में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रहना होता है शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2020 06:18 am IST,  Updated : Apr 20, 2020 12:23 pm IST

दरअसल यहां महत्वपूर्ण बात ये है कि सही दिशा में रखा गया पानी से भरा मिट्टी का घड़ा वास्तु की दृष्टि से भी बहुत महत्व रखता है। यह न केवल संबंधित दिशा के वास्तु को सुधारने में मदद करता है, बल्कि घर में पॉजिटिविटी को भी बनाए रखता है।

मिट्टी के घड़े- India TV Hindi
मिट्टी के घड़े Image Source : TWITTER/BEHINDWOODS

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें पानी से भरे मिट्टी के घड़े की दिशा के बारे में। भले ही शहरों में आजकल पानी से भरे मिट्टी के घड़े, यानी मटके दिखने कम हो गए हों, लेकिन गांवों में आज भी घर में या किसी सार्वजनिक स्थान पर आपको पानी से भरा मिट्टी का घड़ा देखने को जरूर मिल जायेगा, जिसका पानी न केवल पीने में अच्छा लगता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिये भी यह बहुत अच्छा माना जाता है। 

दरअसल यहां महत्वपूर्ण बात ये है कि सही दिशा में रखा गया पानी से भरा मिट्टी का घड़ा वास्तु की दृष्टि से भी बहुत महत्व रखता है। यह न केवल संबंधित दिशा के वास्तु को सुधारने में मदद करता है, बल्कि घर में पॉजिटिविटी को भी बनाए रखता है। तो आपको बता दूं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या कार्यालय में मिट्टी का घड़ा, यानी मटका रखने के लिये सबसे उचित दिशा है – उत्तर दिशा। 

वास्तु टिप्स: उत्तर-पूर्व दिशा की फर्श में कराएं लाल रंग, बिजनेस में होगी तेजी से बढ़ोत्तरी 

दरअसल वास्तु के अनुसार पंच तत्वों- अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी और आकाश में से उत्तर दिशा का संबंध जल तत्व से है। ऐसे में उत्तर दिशा में जल संबंधी चीज़ें रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और वो शुभ फल क्या हैं, इसके बारे में हम आपको कल बताएंगे।

वास्तु टिप्स: घर की पश्चिम दिशा में लगाएं सफेग रंग का पत्थर, छोटी बेटी तो मिलेगा विशेष लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल