वास्तु टिप्स: शुक्लपक्ष में झाड़ू खरीदना माना जाता है दुर्भाग्य का सूचक
वास्तु टिप्स: शुक्लपक्ष में झाड़ू खरीदना माना जाता है दुर्भाग्य का सूचक
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 02, 2020 06:25 am IST, Updated : Mar 02, 2020 09:30 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुरानी झाड़ू को बदलकर नयी झाड़ू इस्तेमाल करने के लिये शनिवार के दिन का चुनाव करना चाहिए।
Vastu tips
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें नई झाड़ू खरीदने या बदलने के बारे में। घर में पुरानी झाड़ू खराब हो गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में इसके लिये भी उचित समय दिया गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुरानी झाड़ू को बदलकर नयी झाड़ू इस्तेमाल करने के लिये शनिवार के दिन का चुनाव करना चाहिए। शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है. इसके अलावा झाड़ू को सदैव कृष्णपक्ष में खरीदना उचित रहता है जबकि शुक्लपक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक होती है. इसलिए इस समय में झाड़ू कभी नहीं खरीदनी चाहिए।