1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: खुले स्थान पर झाडू़ रखने से बाहर जाती है अच्छी ऊर्जा

वास्तु टिप्स: खुले स्थान पर झाडू़ रखने से बाहर जाती है अच्छी ऊर्जा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2020 06:09 am IST,  Updated : Feb 29, 2020 09:22 am IST

घर या ऑफिस में झाड़ू का काम होते ही उसे नजरों के सामने से हटाकर रख देना चाहिए। पूरे समय झाडू़ का दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता।

vastu tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे झाडू रखने के सही तरीके के बारे में। जिस तरह घर में धन को छुपाकर रखा जाता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक उसी तरह झाडू को भी छुपाकर रखना चाहिए। घर या ऑफिस में झाड़ू का काम होते ही उसे नजरों के सामने से हटाकर रख देना चाहिए।

पूरे समय झाडू़ का दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता। खुले स्थान पर रखी झाडू अच्छी ऊर्जाओं को बाहर कर देती है। इसके अलावा झाडू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में खड़ी झाडू रखना अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में दरिद्रता आती है। झाडू को हमेशा जमीन पर लिटा कर ही रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल