Vastu Tips: बिजनेस एकदम रुक गया है तो इस दिशा में कराएं काला रंग, जल्द दिखेगा असर
Vastu Tips: बिजनेस एकदम रुक गया है तो इस दिशा में कराएं काला रंग, जल्द दिखेगा असर
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 18, 2021 06:47 am IST, Updated : Oct 18, 2021 06:50 am IST
अगर जीवन में व्यापार एकदम रुक गया हो, विकास हो ही ना रहा हो तो ये वास्तु उपाय अपना सकते हैं।
Image Source : FREEPIK.COMvastu tips for business
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि क्या दक्षिण-पूर्व दिशा में काले रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर हां, तो क्यों किया जा सकता है और नहीं तो क्यों नहीं किया जा सकता है ?
काले रंग का तत्व पानी है। पानी लकड़ी का पोषक है। दक्षिण-पूर्व दिशा में थोड़ी-बहुत मात्रा में काला रंग करवाने से दक्षिण-पूर्व से जुड़े तत्वों को मदद मिलेगी। अगर जीवन में व्यापार एकदम रुक गया हो, विकास हो ही ना रहा हो और बड़ी बेटी परेशान हो, आप के कमर या कुल्हे में कोई तकलीफ हो गई हो तो दक्षिण-पूर्व दिशा के एकदम निचले हिस्से में थोड़ा-सा काला रंग करवाने से चीजों में सुधार होने लगता है।