Vastu Tips: कार में बैठते ही सबसे पहले करें ये काम, बनी रहेगी पॉजिटिविटी
Vastu Tips: कार में बैठते ही सबसे पहले करें ये काम, बनी रहेगी पॉजिटिविटी
India TV Lifestyle Desk
Published : May 20, 2020 06:21 am IST, Updated : May 20, 2020 03:59 pm IST
आपकी कार आपके लिए किस तरह लकी साबित हो सकती है या आप अपनी कार व अन्य किसी वाहन में पॉजिटिविटी को कैसे बरकरार रख सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आपकी कार से जुड़ी कुछ बातों के बारे में। आपकी कार आपके लिए किस तरह लकी साबित हो सकती है या आप अपनी कार व अन्य किसी वाहन में पॉजिटिविटी को कैसे बरकरार रख सकते हैं।
सबसे पहली बात तो ये है कि आप को रोज अपनी कर के सारे शीशे खोल कर थोड़ी देर के लिए उसमे शुद्ध वायु का प्रवाह होने देना चाहिए। घर से निकलते समय पहले गाड़ी को आगे चलाना चाहिए। अगर आपको गाड़ी बैक भी करनी है तो पहले आगे चला कर तब पीछे बैक करना चाहिए। गाड़ी मे वाहन दुर्घटना नाशक श्री हनुमान यंत्र हमेशा लगा कर रखना चाहिए।