1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: भूलकर भी इन 5 चीजों से न सजाइए घर, नतीजा हो सकता है खतरनाक

Vastu Tips: भूलकर भी इन 5 चीजों से न सजाइए घर, नतीजा हो सकता है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2020 12:08 pm IST,  Updated : May 18, 2020 12:08 pm IST

घर की सजावट में आप जिन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं उसका मतलब जानना बहुत जरूरी है। जानिए वास्तु के अनुसार किन चीजों का इस्तेमाल घर की सजावट में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

Plastic Plant and Cactus - India TV Hindi
Plastic Plant and Cactus - प्लास्टिक प्लांट और कैक्टस Image Source : INSTAGRAM/SPRATHAP06

घर को सजाना किसे पसंद नहीं होता। सभी ये चाहते हैं कि उनका घर इतना सुंदर दिखे कि आने जाने वाला हर कोई उसकी तारीफ करे। लकड़ी के सामने से लेकर रंग-बिरंगियों लाइटों तक घर की सजावट में कई चीजें इस्तेमाल होती हैं। कई बार तो लोग सजावट की वजह से बाजार से कई चीजें ऐसी ले आते हैं जो घर को सुंदर तो बना देती हैं लेकिन नकारात्मता से भर देती हैं। ऐसा तभी होता है जब उन्हें इस बात की जानकारी न हों कि घर की सजावट में क्या लगाएं और कौन सी चीज न लगाएं। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम आ सकती हैं। वास्तु के अनुसार हम आपको बताते हैं कौन सी चीजें घर पर बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। 

कांटेदार पौधे

कई लोगों को कांटेदार पौधे बहुत पसंद होते हैं। यहां तक कि वो इसे घर पर लगा लेते हैं। अगर आपने ने भी अपने घर पर सजावट के तौर पर कांटेदार पौधे लगाए हुए हैं तो उन्हें घर से तुंरत बाहर कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि कांटेदार पौधे के कारण परिवारिक सदस्यों के बीच झगड़े होने की संभावना ज्यादा रहती है। 

टूटी हुई चीजें न लगाएं
कई लोगों टूटी हुई चीजों से घर भी सजाते हैं। सजावट में उनका इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा उन्हें ठीक जरूर कर देते हैं ताकि वो देखने में सुंदर लगें। अगर आप भी ऐसी ही गलती कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। टूटी हुई चीजें घर में नकारात्मकता भर देती हैं। जिसका सीधा असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। 

पेंटिंग लगाते वक्त रखें खास ध्यान
हर चीज का अपना मतलब होता है। इसी तरह से हर पेंटिंग भी कुछ कहती है। घर में पेंटिंग लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसकी कलाकृति में खंडहर, बिखरा हुआ घर या फिर सूखा बंजर पहाड़ न दिख रहा हो। ऐसी पेंटिंग घर में नकारात्मकता फैलाती है।

प्लास्टिक के नकली पेड़
प्लास्टिक के नकली पेड़ घर पर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार नकली पेड़ घर में नकारात्मक ऊर्जा भर देते हैं। 

चित्र 
कई लोग घर में ताजमहल या फिर हिंसक जानवर की तस्वीर लगा लेते हैं। ऐसा बिल्कुल भी न करें। इस तरह की चीजों से भले ही आप घर को सजा दें लेकिन घर में खुशहाली नहीं रहती। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल