Vastu Tips: मिट्टी से बनीं चीजें उत्तर-पूर्व दिशा में रखें, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा
Vastu Tips: मिट्टी से बनीं चीजें उत्तर-पूर्व दिशा में रखें, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 17, 2021 06:30 am IST, Updated : Mar 17, 2021 06:30 am IST
आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से आपको क्या फायदे होंगे।
Image Source : INSTAGRAM/ARIZONAPOTTERYVastu Tips: मिट्टी से बनीं चीजें रखें उत्तर-पूर्व दिशा में, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से आपको क्या फायदे होंगे। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा, यानी घर के नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से इस दिशा से संबंधित वास्तु दोष दूर
होते हैं और घर में सबकी स्थिति अच्छी होती है।
उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। इससे घर के सदस्यों के काम में किसी तरह की रूकावट पैदा नहीं होती है। साथ ही व्यक्ति तरक्की की राह पर अग्रसर रहता है।
आपको ये भी बता दूं कि इसका सबसे ज्यादा लाभ घर के सबसे छोटे बेटे को मिलता है। साथ ही सेहत के मामले में हमारे हाथों को इसका फायदा मिलता है। इससे हाथ मजबूत बने रहते हैं, लिहाजा आप हाथ से मेहनत वाले कार्य अच्छे से पूरे कर सकते हैं।