1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: जानिए वास्तु के अनुसार बुध ग्रह का अन्य ग्रहों से कैसा है संबंध

Vastu Tips: जानिए वास्तु के अनुसार बुध ग्रह का अन्य ग्रहों से कैसा है संबंध

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 10, 2021 06:28 am IST,  Updated : Mar 10, 2021 01:31 pm IST

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुध ग्रह के अन्य ग्रहों से संबंध के बारे में।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुध ग्रह के अन्य ग्रहों से संबंध के बारे में। आपको बता दें कि बुध ग्रह के लिए सूर्य और शुक्र मित्र समान हैं, मंगल, गुरु और शनि सम हैं, यानी सामान्य फल देने वाले हैं, जबकि चन्द्रमा शत्रु समान है। इस हिसाब से आप बुध की चीज़ों के साथ सूर्य और शुक्र ग्रह की चीज़ों को तो बड़े

आराम से रख सकते हैं। इससे आपको लाभ ही मिलेंगे। 

इसके अलावा मंगल, गुरु और शनि संबंधी चीज़ों को भी बुध की चीज़ों के साथ रखने पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि ये तीनों बुध के लिये सम हैं। जबकि ध्यान रहे कि चन्द्रमा बुध के लिये शत्रु समान है। अतः चन्द्रमा की चीज़ों को बुध की चीज़ों के साथ रखने से आपको बचना चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि यहां भी एक पेंच है। भले ही बुध के लिये चन्द्रमा शत्रु समान है, लेकिन चन्द्रमा के लिये बुध मित्र है। इसका सीधा मतलब ये है कि चन्द्रमा को बुध से किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, भले ही बुध को चन्द्रमा से परेशानी हो। ठीक उसी प्रकार, जिस प्रकार मंगल शनि से चाहे कैसा ही व्यवहार रखे, लेकिन शनि मंगल को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है।

अन्य संबंधित खबरों के लिए क्लिक करे

Vastu Tips: मंगल की चीजों को सूर्य और चंद्रमा और बुध संबंधी चीजों के साथ रखने से वास्तु रहेगा दुरुस्त

Vastu Tips: चंद्रमा की चीजों को सूर्य और बुध संबंधी चीजों के साथ रखने से मिलेगा शुभ फल

Vastu Tips: डाइनिंग टेबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें, हो सकती हैं पेट संबंधी बीमारियां

Vastu Tips: बिल्कुल भी इस दिशा में न रखें माइक्रोवेव, जानिए अन्य इलेक्ट्रानिक समान किचन में रखने की सही दिशा

Vastu Tips: किचन में सिंक, नल लगवाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें

Vastu Tips: कभी भी इस दिशा में न बनवाएं किचन, परिवार पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल