1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: डाइनिंग टेबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें, हो सकती हैं पेट संबंधी बीमारियां

Vastu Tips: डाइनिंग टेबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें, हो सकती हैं पेट संबंधी बीमारियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2021 06:31 am IST,  Updated : Mar 04, 2021 06:31 am IST

डाइनिंग टेबल को किचन के अंदर होना चाहिए। इसकी वजह ये है कि रसोई में बैठकर भोजन करने से राहु के दुष्परिणाम नहीं मिलते।

Vastu Tips: डाइनिंग टेबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें, हो सकती हैं पेट संबंधी बीमारियां- India TV Hindi
Vastu Tips: डाइनिंग टेबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें, हो सकती हैं पेट संबंधी बीमारियां Image Source : INSTAGRAM/SHRUTIJAININTERIORDESIGNER

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किचन में रखे कुछ अप्लायंसेज़ के बारे में। किचन में मिक्सी, ग्राइंडर और टोस्टर को दक्षिण-पूर्व कोने से लेकर दक्षिण-पश्चिमी कोने के अलावा दक्षिण-पश्चिम से पश्चिम के बीच की दूरी के आधे के बराबर दूरी तक कहीं भी रखा जा सकता है, लेकिन आटा गूंथने की मशीन को पूर्व से दक्षिण पूर्व और दक्षिण-पूर्व से दक्षिण इतने डिस्टेंस के बीच में ही रखना चाहिए। 

अगर धोकर रखे बर्तनों की दिशा के बारे में बात करें तो धोए जाने के बाद बर्तनों को उत्तर दिशा में ही सुखाना और रखना चाहिए और भोजन करते समय भोजन के लिये बर्तन उत्तर दिशा से ही उठाए जाने चाहिए।

यथासंभव डाइनिंग टेबल को किचन के अंदर होना चाहिए। इसकी वजह ये है कि रसोई में बैठकर भोजन करने से राहु के दुष्परिणाम नहीं मिलते। रसोईघर में अग्नि प्रज्वलित होती है। अग्नि मंगल है, मंगल महावत है, राहु हाथी है और जिस हाथी पर महावत बैठा होता है वो हाथी कंट्रोल में रहता है। राहु के नियंत्रण में रहने से एसिडिटी, गैस और कन्फ्यूजन की समस्याएं खुद ही दूर हो जाती हैं। मनुष्य के ज्ञान का स्तर बढ़ता है, विदेश यात्राएं होती है, सूचना-संवाद बेहतर हो जाता है और मनुष्य की लगातार उन्नति होती है।

अन्य संबंधित खबरों के लिए करे क्लिक

Vastu Tips: बिल्कुल भी इस दिशा में न रखें माइक्रोवेव, जानिए अन्य इलेक्ट्रानिक समान किचन में रखने की सही दिशा

Vastu Tips: किचन में सिंक, नल लगवाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें

Vastu Tips: कभी भी इस दिशा में न बनवाएं किचन, परिवार पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल