Vastu Tips: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इस तरह के मिट्टी से बनीं चीजें, होगा शुभ
Vastu Tips: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इस तरह के मिट्टी से बनीं चीजें, होगा शुभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 18, 2021 06:34 am IST, Updated : Mar 18, 2021 06:34 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी मिट्टी की चीज़ों को रखा जा सकता है।
Image Source : INSTA/ARIZONAPOTTERY/DULCIE_A_Vastu Tips: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इस तरह के मिट्टी से बनीं चीजें, होगा शुभ
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में मिट्टी की चीज़ों को रखने के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी मिट्टी की चीज़ों को रखा जा सकता है।
दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा की तरह ही दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध भी पृथ्वी तत्व से है। अतः आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी मिट्टी से संबंधित चीज़ों को रख सकते हैं। इस दिशा में अगर मिट्टी से संबंधित भारी चीज़ों को रखा जाये, तो अधिक फायदा होता है। जैसे अगर आपको बगीचे में मिट्टी के बड़े गमले लगवाने हैं, तो आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगवाइए, लेकिन अगर आपको मिट्टी के छोटे गमले लगवाने हैं, तो आप ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगवाइए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।