Vastu Tips: फिटकरी का ये उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत, हर समस्या से मिलेगी निजात
Vastu Tips: फिटकरी का ये उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत, हर समस्या से मिलेगी निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 08, 2021 06:33 am IST, Updated : Sep 09, 2021 04:04 pm IST
घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो घरेलू उपाय के साथ-साथ वास्तु उपाय के लिये भी उपयोग में लाई जा सकती हैं।
Image Source : INSTAGRAM/MUDRRAMVastu Tips: फिटकरी का ये उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत, हर समस्या से मिलेगी निजात
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु इंदु प्रकाश से जानिए फिटकरी के बारे में। घरेलू उपचार में और नाई की दुकान पर फिटकरी का उपयोग होते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इसके वास्तु उपाय के बारे में आपने नहीं सुना होगा।
घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो घरेलू उपाय के साथ-साथ वास्तु उपाय के लिये भी उपयोग में लाई जा सकती हैं। अगर आपके घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो उसे दूर करने को लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें। इससे विभिन्न वास्तु दोषों से होने वाली परेशानियों में कमी आयेगी और सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होगी। अगर सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर सिरहाने पर तकिये के नीचे रखें तो बुरे सपने नहीं आते और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है |