Vastu Tips: दक्षिण-पश्चिम दिशा की फर्श पर लगवाएं इस रंग का मार्बल, होगा शुभ
Vastu Tips: दक्षिण-पश्चिम दिशा की फर्श पर लगवाएं इस रंग का मार्बल, होगा शुभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 21, 2021 06:42 am IST, Updated : Oct 22, 2021 06:13 pm IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर हो या ऑफिस इनके दक्षिण-पश्चिम हिस्से में येलो कलर के स्टोन यानि पीले रंग के मार्बल का चुनाव करना अच्छा माना जाता है।
Image Source : FREEPIK.COMvastu tips for marble
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर के नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में फर्श के कलर के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर हो या ऑफिस इनके दक्षिण-पश्चिम हिस्से में येलो कलर के स्टोन यानि पीले रंग के मार्बल का चुनाव करना अच्छा माना जाता है।
अगर आप पूरे फर्श पर येलो स्टोन ना लगवाना चाहें तो आप इस दिशा के थोड़े-से हिस्से में पीले रंग का पत्थर लगाकर भी इस दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। ऐसा करने से घर या ऑफिस में कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती है। सभी चीज़ों में स्थिरता बनी रहती है। साथ ही घर में माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।