1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: कभी भी इस तरह के मार्बल का न करें इस्तेमाल, घर की सुख-शांति हो सकती है भंग

Vastu Tips: कभी भी इस तरह के मार्बल का न करें इस्तेमाल, घर की सुख-शांति हो सकती है भंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2021 06:47 am IST,  Updated : Oct 20, 2021 03:09 pm IST

वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज़ का खास ख्याल रखा जाता है। चाहे वह डिजाइन हो, कलर हो या किसी चीज़ की दिशा। ऐसे ही वास्तु शास्त्र में घर के फर्श के बारे में भी बहुत-सी जानकारियां दी गई हैं।

vastu tips for marble- India TV Hindi
vastu tips for marble Image Source : FREEPIK.COM

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर के फर्श के कलर के बारे में। उदाहरण के लिए अगर आपके घर की दीवारों का रंग बहुत गहरा है तो आपको अपने घर के फर्श के लिये व्हाइट या ऑफ व्हाइट मार्बल या पत्थर का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में कलर बैलेंस ठीक बना रहता है, साथ ही इससे घर के लोग कई तरह के नुकसान से भी बचे रहते हैं।

 बता दें कि घर में फर्श पर ज्यादा गहरे या चटकीले प्रिंट वाले कार्पेट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और घर की सुख-शांति में भी बाधा आती है। इसलिए फर्श के लिये हल्के रंग के मार्बल का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Vastu Tips: इस दिशा में कभी न रखें बिजली संबंधी उपकरण, होगा अशुभ

Vastu Tips: बच्चों के स्टडी रूम को पेंट करने के लिए इन हल्के रंगों का करें इस्तेमाल, याददाश्त होगी तेज

Vastu Tips: डाइनिंग रूम में कराएं इस रंग का पेंट, इंटीरियर में लगा देंगे चार-चांद

Vastu Tips: डाइनिंग रूम में इस रंग का गलती से भी न करें इस्तेमाल

Vastu Tips: किचन के लिए इस रंग का करें चुनाव, सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल