Vastu Tips: ऑफिस के केबिन में इस जगह पर दर्पण लगाने से पड़ता है निगेटिव असर
Vastu Tips: ऑफिस के केबिन में इस जगह पर दर्पण लगाने से पड़ता है निगेटिव असर
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 01, 2020 07:03 am IST, Updated : Nov 01, 2020 07:03 am IST
जहां पर बैठकर काम करने से आपकी नजर सीधे उस केबिन के दरवाजे पर पड़ती हो, जो कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
Image Source : INSTAGRAM: @MILLI.METER.Dवास्तु शास्त्र में आज जानिए ऑफिस के केबिन में दर्पण लगाने के बारे में
वास्तु शास्त्र में आज जानिए ऑफिस के केबिन में दर्पण लगाने के बारे में। अगर आपके ऑफिस में आपकी मेज या कुर्सी ऐसे स्थान पर मौजूद है, जहां पर बैठकर काम करने से आपकी नजर सीधे उस केबिन के दरवाजे पर पड़ती हो, जो कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
ऐसी सिचुएशन में या तो आपको अपने बैठने की दिशा में परिवर्तन करना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो आपको अपने केबिन की उत्तरी दिशा में इस तरह से दर्पण लगाना चाहिए कि आपको उसमें दरवाजे का बिम्ब नजर आये।
इससे दरवाजा आपके सामने होते हुए भी उसका निगेटिव असर आप पर नहीं पड़ेगा।