अक्सर हम सभी घरों में लोग एक कॉमन सी गलतियां करते हैं जैसे देर तक सोना, सुबह देर से जगना, बेड पर ही चाय-कॉफी पी लेना, बाथरूम गंदा छोड़ देना या फिर आराम से बिस्तर में बैठकर भोजन करना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गंदी आदतें हमारे जीवन पर बुरा असर डालती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना या पीना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और वह घर छोड़कर चली जाती हैं, जिसके कारण घर पर दरिद्रता का वास हो जाता है। इससे आपके घर में अशांति फैलती और घरवालों के ऊपर कर्ज चढ़ता है। इसके साथ ही आपको भी धनहानि का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं यह आदतें आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती हैं।
Vastu Tips: कमाई के बावजूद घर में टिकता नहीं है पैसा? ये तीन वास्तु दोष हैं जिम्मेदार
वास्तु के अनुसार हमेशा जमीन में बैठकर पलथी मार कर आराम से खाना खाएं। अगर आप नीचे नहीं बैठ सकते हैं तो डाइनिंग टेबल पर बैठ कर खाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि खाने की थाली बैठने के स्थान से ऊपर हो। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
भोजन करने की सही दिशा
वास्तु के मुताबिक आप किस ओर मुख करके भोजन कर रहे हैं यह भी बहुत जरूरी हैं। इसलिए हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही भोजन करना करें।
Vastu Tips: घर पर नहीं रखनी चाहिए ये 4 चीजें, सुख-समृद्धि पर पड़ता है बुरा असर
Image Source : freepik.comजूठे बर्तन
जूठे बर्तन न छोड़ें
कुछ लोगों की आदत होती है कि रात के समय किचन में जूठे बर्तनों छोड़ देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार आपकी यह आदत धन हानि का कारण बन सकती हैं। रसोई में जूठे बर्तनों को छोड़ देना मां अन्नपूर्णा का अपमान करना माना जाता है, साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिससे आपके जीवन में तनाव पैदा होता है। इसलिए हमेशा रात में ही बर्तनों को धो लेना चाहिए जिससे धन की हानि रुक जाती है।
Latest Lifestyle News