मनी प्लांट आज के समय में सबसे पसंदीदा पौधा है जो हर घर में दिख जाता है। मनी प्लांट की दिल के आकार की पत्तियां को हमेशा साफ रखने से उस जगह पर चार चांद लग जाते हैं। यह घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह वातावरण को साफ रखने में मदद करता है।
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट भाग्य, धन और समृद्धि के साथ सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है जो इसे इनडोर प्लांट के रूप में अधिक शुभ बनाता है। अगर आप मनी प्लांट को घर लाने की योजना बना रहे हैं तो इस इन वास्तु नियमों को जान लें।
Vastu Tips: सुबह उठते ही मुख्य द्वार में करें ये काम, कभी भी नहीं होगी धन की कमी
Image Source : instagram/freakyfrydekVastu Tips for Money Plant
जानिए किस रंग की बोलत में लगाना माना जाता है शुभ
- मनी प्लांट को नीली बोतल में रखें क्योंकि यह धन और समृद्धि को आकर्षित करता है।
- किसी भी परिस्थिति में लाल या पीले फूलदान या बोतल में मनी प्लांट लगाने से बचें। क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को अवरुद्ध कर सकता है, जिससे आपको धनहानि हो सकती है।
- अगर आप मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रख रहे हैं तो उसे पानी के बर्तन में रखने से बचें और उसकी जगह मिट्टी में लगाएं और भूरे रंग के गमले का इस्तेमाल करें। आप लाल रंग के गहरे रंग भी ले सकते हैं।
Vastu Tips: किचन में रखे बर्तन भी बिगाड़ सकते हैं आपका भविष्य, इन बर्तनों को हटा दें तुरंत
Image Source : freepik.comVastu tips for money plant
मनी प्लांट अगर बेडरूम में लगा रहे हैं तो
- बेडरूम में मनी प्लांट लगाने से आपका मूड सही रहता है और आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं।
- अगर आप बेडरूम में मनी प्लांट लगा रहे हैं तो पौधे को बेड से कम से कम 5 फीट की दूरी पर रखें।
- मनी प्लांट में रेडिएशन को अवशोषित करने की क्षमता होती है। इसलिए आप इसे टेलीविजन , कंप्यूटर या फिर वाईफाई राउटर के पास रख सकते हैं।
- अगर आप एसी वाले कमरे में मनी प्लांट रख रहे हैं तो बार-बार धूप जरूर दिखां। क्योंकि रूम में अधिक ठंडक होने के कारण यह सुख सकता है।
- वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को बाथरूम में रखने से कोई नुकसान नहीं होता है। अगर आपके बाथरूम में थोड़ी सी धूप आती है तो इसे आसानी से रख सकते हैं।
Latest Lifestyle News