Vastu Tips: पूर्व दिशा की फर्श पर लगवाएं इस रंग का मार्बल, मिलेगी हर परेशानी से निजात
Vastu Tips: पूर्व दिशा की फर्श पर लगवाएं इस रंग का मार्बल, मिलेगी हर परेशानी से निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 27, 2021 06:52 am IST, Updated : Oct 27, 2021 06:27 pm IST
पूर्व दिशा में इस रंग का मार्बल लगवाने से घर के बड़े बेटे को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। उसके जीवन की गति हमेशा बनी रहती है।
Image Source : FREEPIK.COMVastu tips for tiles in hindi
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पूर्व दिशा में फर्श के कलर के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में हरा रंग करवाना अच्छा माना जाता है। इसलिए कोशिश करके पूर्व दिशा के फर्श के पत्थर का रंग भी ऐसा रखना चाहिए जो हरे रंग का हो या जिसमें हरे रंग की आभा दिखायी देती हो।
ऐसा करने से घर के लोगों को बहुत फायदा मिलता है और खासकर कि घर के बड़े बेटे को। पूर्व दिशा में हरे रंग का पत्थर लगवाने से या अन्य कोई हरे रंग की चीज़ रखने से घर के बड़े बेटे को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। उसके जीवन की गति हमेशा बनी रहती है। जीवन में चाहें कोई भी परेशानी हो, वो उससे बाहर निकलने का कोई न कोई रास्ता ढूंढ ही लेता है।