वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में लगाएं काले रंग की मोमबत्ती, किसी प्रकार का नहीं रहता भय
वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में लगाएं काले रंग की मोमबत्ती, किसी प्रकार का नहीं रहता भय
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 21, 2020 06:44 am IST, Updated : Aug 21, 2020 06:44 am IST
उत्तर दिशा में काले रंग की कैंडलस, यानी मोमबत्ती लगाने से किसी प्रकार का भय नहीं रहता।
Image Source : INSTAGRAM: @INSTAGRAM: @NORTHERNGOTHICघर में उत्तर दिशा में काले रंग की मोमबत्तियां लगाएं
वास्तु शास्त्र में आज जानिए उत्तर दिशा में कैंडलस लगाने के बारे में। उत्तर दिशा में कैंडलस लगाने के लिये काले रंग का चुनाव करना चाहिए। दरअसल उत्तर दिशा का संबंध जल तत्व से है और जल तत्व का संबंध काले रंग से है।
उत्तर दिशा में काले रंग की कैंडलस, यानी मोमबत्ती लगाने से किसी प्रकार का भय नहीं रहता। साथ ही इस दिशा में काले रंग की कैंडलस लगाने से घर के मंझले बेटे को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती, उसे किसी से भी किसी प्रकार का डर नहीं रहता।
इसके अलावा कान से संबंधित परेशानियां भी दूर होती हैं और आप कान के पक्के होते हैं, यानी आप दूसरों की बात को ध्यान से सुनते हैं, जिससे आप उसका ठीक ढंग से जवाब दे पाते हैं।