1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: दाम्पत्य जीवन में दूर करना चाहते हैं तनाव तो बेडरूम में लगाएं हंसों की तस्वीर

वास्तु टिप्स: दाम्पत्य जीवन में दूर करना चाहते हैं तनाव तो बेडरूम में लगाएं हंसों की तस्वीर

दो हंसों का जोड़ा बार-बार देखने से मन में एक-दूसरे के प्रति प्यार और लगाव बढ़ता है।

vastu tips in hindi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @ALI_HAYDAR_PH बेडरूम में लगाएं दो हंसों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र में आज ​आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाने के बारे में। अगर आपके दाम्पत्य संबंधों में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है या आप अपने जीवनसाथी के साथ जैसा रिश्ता चाहते हैं, वैसा नहीं बन पा रहा है। तो इसके लिये अपने शयनकक्ष (बेडरूम) में दो हंसों के जोड़े का सुंदर-सा चित्र या तस्वीर लगाएं। तस्वीर के बजाय आप मूर्ति भी लगा सकते हैं। 

दो हंसों का जोड़ा बार-बार देखने से मन में एक-दूसरे के प्रति प्यार और लगाव बढ़ता है। वहीं अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति और अच्छी करना चाहते हैं, घर में धन सम्पदा और समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो उसके लिये हंसों के जोड़े के स्थान पर बड़ी-सी एक हंस की तस्वीर लगाएं। इससे आपके घर में पैसों की आवक बनी रहेगी।

Vastu Tips: घर या ऑफिस में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों वाली तस्वीर, बिजनेस में होगी तरक्की

कल हम आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिये घर में कौन-सी तस्वीर लगाएं, इसके बारे में बताएंगे।

Latest Lifestyle News