1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर या ऑफिस में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों वाली तस्वीर, बिजनेस में होगी तरक्की

Vastu Tips: घर या ऑफिस में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों वाली तस्वीर, बिजनेस में होगी तरक्की

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2020 06:23 am IST,  Updated : May 22, 2020 01:14 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से बात की थी घर में घोड़ों की तस्वीर लगाने के बारे में। इसी क्रम में आज बात करेंगे घर में सात घोड़ों वाली तस्वीर के बारे में। घर में लगी घोड़ों की तस्वीर यदि एक की जगह सात घोड़ों वाली हो तो और भी अच्छा होता है |

वास्तु शास्त्र में कल आचार्य इंदु प्रकाश से बात की थी घर में घोड़ों की तस्वीर लगाने के बारे में। इसी क्रम में आज बात करेंगे घर में सात घोड़ों वाली तस्वीर के बारे में। घर में लगी घोड़ों की तस्वीर यदि एक की जगह सात घोड़ों वाली हो तो और भी अच्छा होता है। 

शास्त्रों में सात अंक को शुभता का प्रतीक माना है। सात अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है। सूर्य देव के रथ के सात घोड़े होते हैं जो हमेशा गतिशील प्रतीत होते हैं। इंद्रधनुष के रंग 7 होते हैं, आकाश में सप्त ऋषि होते हैं, शादी में सात फेरे, सात जन्मों के साथ की बात होती है, इसलिए 7 नंबर लकी होता है। 

वास्तु टिप्स: जानिए घर पर लगी दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर कैसे लगा सकती है आपके करियर में पंख

समुद्र किनारे दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और इससे आपके काम की गति भी बढ़ती है। घर के साथ-साथ इस तस्वीर को आप अपने ऑफिस में भी लगा सकते हैं। यह आपके बिजनेस की तरक्की के लिये बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल