Vastu Tips: लगातार तरक्की पाने के लिए ईशान कोण की फर्श पर लगवाएं इस रंग का मार्बल
Vastu Tips: लगातार तरक्की पाने के लिए ईशान कोण की फर्श पर लगवाएं इस रंग का मार्बल
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 26, 2021 06:45 am IST, Updated : Oct 26, 2021 05:28 pm IST
घर या ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में सफेद रंग का मार्बल लगवाने से उस दिशा से संबंधित वास्तु लाभ तो मिलते ही हैं, साथ ही जीवन में किसी तरह के अवरोध भी नहीं आते हैं।
Image Source : FREEPIK.COMvastu tips in hindi
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में फर्श के कलर के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा की तरह ही ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में भी फर्श के लिये सफेद रंग के मार्बल का चुनाव करना बेहतर ऑप्शन है।
घर या ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में सफेद रंग का मार्बल लगवाने से उस दिशा से संबंधित वास्तु लाभ तो मिलते ही हैं, साथ ही जीवन में किसी तरह के अवरोध भी नहीं आते हैं और घर के सदस्य लगातार तरक्की के शिखर पर पहुंचते जाते हैं। इससे सबके हाथों की मजबूती बनी रहती है और आप बिना किसी मदद के भी अपने काम पूरे करने की क्षमता रखते हैं।
इसके अलावा आपको बता दें कि उत्तर-पूर्व दिशा में सफेद रंग का मार्बल लगवाने से सबसे अधिक लाभ घर के छोटे बेटे को और उसके काम को मिलता है।