वास्तु टिप्स: पूर्वमुखी घर में इन बातों का रखें ध्यान, होगा धन लाभ
वास्तु टिप्स: पूर्वमुखी घर में इन बातों का रखें ध्यान, होगा धन लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 28, 2020 06:23 am IST, Updated : Jul 28, 2020 06:23 am IST
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पूर्वमुखी भवन की विभिन्न स्थितियों में भवन निर्माण करवाते समय शुभाशुभ परिणामों के बारे में।
Image Source : INSTAGRAM/JAKECARDIJOHNSONHome
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पूर्वमुखी भवन की विभिन्न स्थितियों में भवन निर्माण करवाते समय शुभाशुभ परिणामों के बारे में। किसी भी दिशा में भवन बनवाते समय उसके शुभ-अशुभ परिणामों के बारे में अच्छे से विचार कर लेना चाहिए। भवन की शुभ स्थिति को बनाए रखने के लिये क्या करना चाहिए और अशुभता से बचाव के लिये किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ये जानना बहुत जरूरी है। हम सबसे पहले पूर्वमुखी भवन की शुभता हेतु अपनाए जाने वाले पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
पूर्व मुखी भवन में पूर्व और उत्तर दिशाओं में खाली स्थान हो तो भवन स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ की दृष्टि से बहुत ही हितकारी है। लिहाजा पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशाओं में खाली स्थान जरूर छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से धन और वंश के साथ-साथ स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।