1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: सेट टॉप बॉक्स की छतरी लगवाने के लिए ये है सही दिशा, दूर होता है वास्तुदोष

वास्तु टिप्स: सेट टॉप बॉक्स की छतरी लगवाने के लिए ये है सही दिशा, दूर होता है वास्तुदोष

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2020 06:35 am IST,  Updated : Jul 26, 2020 06:35 am IST

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए टी.वी के एंटीने की दिशा के बारे में।

Television- India TV Hindi
Television Image Source : INSTAGRAM/FURNITUREINFASHION

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए टी.वी के एंटीने की दिशा के बारे में। पहले तो घर में टी.वी के सिग्नल के लिये पतले डंडे वाले लंबे एंटीने लगाए जाते थे, लेकिन जब से डिश और सेट टॉप बॉक्स आये हैं, उन एंटीनों का चलन तो खत्म ही हो गया है। आजकल सेट टॉप बॉक्स लगाए जाते हैं और सिग्नल के लिये उनकी छतरी ऊपर छत पर लगायी जाती है। 

वास्तु शास्त्र में हर चीज की तरह सेट टॉप बॉक्स की छतरी लगवाने के लिये भी दिशा सही होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा का हिस्सा हमेशा ऊंचा रखना चाहिए। इसलिए घर में छतरी लगवाने के लिये भी दक्षिण-पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए। वहीं अगर आपके घर का केवल दक्षिण हिस्सा नीचा है और पश्चिमी भाग ठीक है, यानी कि ऊंचा है तो आप दक्षिणी हिस्से को ऊंचा करने के लिये इस दिशा में छतरी लगवा सकते हैं। ऐसा करने से घर का वास्तुदोष दूर होता है।    

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

वास्तु टिप्स: बिजनेस में नुकसान की ये हो सकती है वजह, जानें धन में कैसे हो इजाफा

वास्तु टिप्स: घर में शंख रखने से वास्तु दोष से मिलता है छुटकारा, धन-संपदा में होती है बरकत

 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल