वास्तु टिप्स: उत्तर-पश्चिम दिशा की फर्श में लगाएं सफेद रंग का मार्बल, मिलेंगे बेहतरीन लाभ
वास्तु टिप्स: उत्तर-पश्चिम दिशा की फर्श में लगाएं सफेद रंग का मार्बल, मिलेंगे बेहतरीन लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 14, 2020 06:16 am IST, Updated : Apr 14, 2020 10:13 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में फर्श के लिये किस रंग का चुनाव करना बेहतर होता है।
Image Source : TWITTERवास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें वायव्य कोण, यानि उत्तर-पश्चिम दिशा में फर्श के कलर के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में फर्श के लिये सफेद रंग का चुनाव करना बेहतर होता है ।
इस दिशा में सफेद रंग के पत्थर का फर्श लगवाने से उस जगह पर रहने वाले लोगों को काफी फायदे देखने को मिलते हैं । इससे व्यक्ति की मानसिक शक्ति का विकास होता है । आप अपने सारे फैसले अच्छे से ले पाते हैं । साथ ही आपको कई नई चीज़ों का ज्ञान मिलता है और घर में पिता के साथ आपके संबंध अच्छे होते हैं ।