1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में कर रहे हैं लाल रंग के मार्बल का यूज़ तो ध्यान रखें ये बातें

वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में कर रहे हैं लाल रंग के मार्बल का यूज़ तो ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2020 06:21 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 10:15 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा का संबंध लाल रंग से है। अतः दक्षिण दिशा में लाल रंग के मार्बल का यूज़ करना आपके लिये बेहतर रहेगा

वास्तु टिप्स घर- India TV Hindi
वास्तु टिप्स घर Image Source : TWITTER/CQFLOORINGS

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें दक्षिण दिशा में किस रंग का मार्बल लगाना है शुभ।  वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा का संबंध लाल रंग से है। अतः दक्षिण दिशा में लाल रंग के मार्बल का यूज़ करना आपके लिये बेहतर रहेगा, लेकिन अगर किसी को ये रंग पसंद न हो या वो फर्श के रूप में लाल रंग का इस्तेमाल न करना चाहते हों, तो इसका भी एक उपाय है। 

आप पूरे फर्श पर लाल रंग के पत्थर का इस्तेमाल करने के बजाय पत्थर पर डिजाइन के रूप में थोड़े-से लाल रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके आपको काफी फायदा होगा। इसके साथ ही इस दिशा से संबंधी लाभ पाने के लिये एक और तरीका भी है–आप दक्षिण दिशा में लाल रंग का पत्थर लगवाने की बजाय वहां पर एक लाल रंग का या लाल रंग के डिजाइन वाला कारपेट भी बिछा सकते हैं। इससे भी आपको बहुत लाभ मिलेगा।

वास्तु शास्त्र: घर पर मार्बल लगाते समय ध्यान रखें ये बातें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल