Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में कराएं इस रंग का पेंट, मिलेंगे ये लाभ
Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में कराएं इस रंग का पेंट, मिलेंगे ये लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 06, 2020 06:26 am IST, Updated : Nov 06, 2020 01:28 pm IST
वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा का तत्व अग्नि है और अग्नि का सूचक लाल रंग है। अतः दक्षिण दिशा का संबंध लाल रंग से है।
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दक्षिण दिशा के बारे में। वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा का तत्व अग्नि है और अग्नि का सूचक लाल रंग है। अतः दक्षिण दिशा का संबंध लाल रंग से है। ग्रीष्म ऋतु से भी इस दिशा का संबंध है। ग्रीष्म ऋतु में अग्नि और लाल रंग दोनों ही सर्वाधिक समृद्धिशाली होते हैं।
दक्षिण दिशा में लाल रंग करवाने से या लाल रंग की चीज़ें रखने से इस दिशा से संबंधित तत्वों के अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं | चूंकि इस दिशा का संबंध घर की मंझली कन्या से भी है। अतः दक्षिण दिशा में लाल रंग करवाने से, साथ ही अग्नि से संबंधित चीज़ें रखने से घर की मंझली कन्या को बड़ा फायदा मिलेगा।
शरीर में इस दिशा का संबंध आँखों से है | अतः अगर आपको आँखों से संबंधित कोई समस्या बार-बार होती है, तो आपको दक्षिण दिशा का वास्तु जरूर दिखवाना चाहिए और उसके अनुसार सुधार करने चाहिए ।