1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर के पश्चिम दिशा में रखें इस रंग की चीजें, छोटी बेटी को मिलेगा शुभ फल

Vastu Tips: घर के पश्चिम दिशा में रखें इस रंग की चीजें, छोटी बेटी को मिलेगा शुभ फल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 05, 2020 06:28 am IST,  Updated : Nov 05, 2020 12:05 pm IST

वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा का तत्व धातु है | इस दिशा का संबंध हमारे हर्ष से है। अतः इस दिशा में वास्तु अनुसार सब चीज़ें ठीक होने पर हमारे हर्ष तत्व में बढ़ोतरी होती है।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पश्चिम दिशा के बारे में।  वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा का तत्व धातु है | इस दिशा का संबंध हमारे हर्ष से है।  अतः इस दिशा में वास्तु अनुसार सब चीज़ें ठीक होने पर हमारे हर्ष तत्व में बढ़ोतरी होती है। 

वास्तु के अनुसार इस दिशा में सफेद रंग करवाने से या सफेद रंग की चीज़ें रखने से पश्चिम दिशा संबंधी तत्वों के बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। आपको बता दूं कि पश्चिम दिशा का संबंध घर की छोटी बेटी से होता है। अगर आप अपनी छोटी बेटी के कमरे की पश्चिम दिशा में धातु की कोई चीज़ रखेंगे, या सफेद रंग की कोई चीज़ रखेंगे, तो उसके हर्ष तत्व में निश्चय ही बढ़ोतरी होगी। साथ ही घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। 

इसके अलावा अगर आपकी छोटी बेटी घर के पश्चिम दिशा में पड़ने वाले नदी, तालाब या सरोवर के पास कुछ समय बीतायेगी, तो उसका पूरा दिन अच्छा बीतेगा। साथ ही आपको बता दूं कि शरीर में मुंह और हमारे चेहरे का संबंध भी पश्चिम दिशा से है। अतः इस दिशा का वास्तु दुरुस्त रखने से आपका मुंह और चेहरा दुरुस्त रहेंगे। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में कराएं हरा रंग, मिलेंगे ये शानदार लाभ

Vastu Tips: पूर्व दिशा में करें इस रंग की चीजों का इस्तेमाल, होगा शुभ

Vastu Tips: ऑफिस के केबिन में इस जगह पर दर्पण लगाने से पड़ता है निगेटिव असर 

Vastu Tips: कभी भी इस तरह का न खरीदें दर्पण, घर में बढ़ेगी नेगेटिविटी

Vastu Tips: ऑफिस की तिजोरी में इस तरह रखें दर्पण, होगी धन की बढ़ोतरी

Vastu Tips: घर या ऑफिस के उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं इस तरह का दर्पण, मिलेगा अच्छा रिजल्ट

Vastu Tips: घर या ऑफिस में इस दिशा में लगाएं दर्पण, आय में होगी बढ़ोतरी

Vastu Tips: घर पर इस दिशा में लगाएं दर्पण, वास्तु दोषों से मिलेगा छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल