Vastu Tips: धन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं तो घर में रखें क्रिस्टल का कछुआ, बस दिशा का रखें ध्यान
Vastu Tips: धन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं तो घर में रखें क्रिस्टल का कछुआ, बस दिशा का रखें ध्यान
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 05, 2021 07:10 am IST, Updated : Sep 05, 2021 07:10 am IST
कछुए को धन प्राप्ति का सूचक भी माना जाता है। यदि आपको धन संबंधी कोई परेशानी है तो क्रिस्टल का कछुआ लाकर अपने घर या ऑफिस में भी रख सकते हैं।
Image Source : INSTA: DR.STRANGE.9Vastu Tips: धन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं तो घर में रखें क्रिस्टल का कछुआ, बस दिशा का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में धातु का कछुआ रखने के बारे में। घर में कछुआ रखना आयु और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करने वाला माना जाता है। अगर कोई नया काम करने में आप लो-कॉन्फिडेंस फील करते हैं, जिसकी वजह से आपको असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो आज ही घर में धातु का कछुआ लाएं। कछुए को घर की ऐसी जगह पर रखें जहां पर आप सबसे ज्यादा समय बिताते हों।
उस कछुए को पानी से भरे एक बड़े से कटोरे में डालकर उत्तर दिशा में रखें। कछुए को धन प्राप्ति का सूचक भी माना जाता है। यदि आपको धन संबंधी कोई परेशानी है तो क्रिस्टल का कछुआ लाकर अपने घर या ऑफिस में भी रख सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर में धातु का कछुआ रखने के बारे में। उम्मीद है इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु जरुर ठीक करेंगे।