Vastu Tips: इस जगह पर रखें झरने या पानी का शो पीस, साथ ही जानें घर पर इसे रखने का कारण
Vastu Tips: इस जगह पर रखें झरने या पानी का शो पीस, साथ ही जानें घर पर इसे रखने का कारण
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 31, 2019 07:51 am IST, Updated : Jul 31, 2019 10:23 am IST
आचार्य इंदु प्रकाश से जानें कि घर में बहते हुए झरने या पानी वाले शो पीस क्यों लगाए जाते हैं और इनसे क्या फायदा होता है।
vastu tips where to put photo of waterfall
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए या फिर गुडलक के लिए पानी के शो पीस अच्छे माने जाते है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानें कि घर में बहते हुए झरने या पानी वाले शो पीस क्यों लगाए जाते हैं और इनसे क्या फायदा होता है।
माना जाता है कि घर में जल तत्व को संतुलित करने और जल की ऊर्जा का सकारात्मक प्रभाव लेने के लिए ही बहते हुए पानी या झरने के शो पीस लगाए जाते हैं। दरअसल, माना जाता है कि बहता पानी अपने आसपास के माहौल में एक तरह की गतिशीलता लाता है। इससे उसके आस-पास रहने वाले लोग हमेशा एक्टिव बने रहते हैं। इसीलिए अगर आपके घर में ऐसा शो पीस नहीं है तो आप भी ऐसा कुछ अपने घर में रख सकते हैं।
इस दिशा में रखें शो पीस
झरने या नदी की तस्वीर या झरने का शो-पीस हमें किस दिशा में रखना चाहिए, ये बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिशाओं के अपने-अपने तत्व है। उत्तर-पूर्व दिशा जल तत्व की दिशा है। जो कि सबसे अच्छा माना जाता है।
पानी से जुड़ा कोई भी शो-पीस या तस्वीर किचन में नहीं लगाना चाहिए। किचन में पीने का पानी या किचन के काम में प्रयोग आने वाले पानी के अलावा जल संबंधी कोई भी वस्तु रखना अच्छा नहीं माना जाता।