Surya Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष में सूर्य बहुत शक्तिशाली और ग्रहों का राजा है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य 16 जुलाई को मिथुन राशि को छोड़कर कर्क (सूर्य राशि परिवर्तन) में प्रवेश कर रहा है, जो चंद्रमा का जल तत्व है। सूर्य के कर्क राशि में होने के कारण यह समय सूर्य का कर्क संक्रांति समय कहा जाता है। कर्क संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं विशेषज्ञ ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से सूर्य के कर्क राशि में गोचर से किस राशि को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है।
मेष
इन राशि के लोगों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी के रूप में केंद्रित होगा। मेष राशि के लिए सूर्य अंतिम राजयोग कारक है। इस संक्रमण काल में आप अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा सकते हैं। वाहन और जमीन के पीछे पैसे खर्च हो सकते है। इस दौरान आपका कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा।
वृषभ
सूर्य राशि के परिवर्तन के कारण वृषभ राशि के लोगो के लिए व्यापार में धन योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मनपसंद स्थान पर घूमने जाना भी संभव है।
मिथुन
Image Source : india tvSurya Gochar 2022
सूर्य का कर्क राशि में आगमन मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। वेतन वृद्धि से आर्थिक स्थिति में लाभ होने की संभावना है। निवेश लाभदायी रहेगा। रुका हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है।
कर्क
सूर्य का कर्क राशि में गोचर से इस राशि के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि हो सकती है। परिवार का समर्पण सहयोग मिलेगा और समज में मन सम्मान बढ़ेगा।
सिंह
Image Source : india tvSurya Gochar 2022
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य 12वें घर से उर्ध्वगामी हो रहा है। इस अवधि के दौरान, आपको पैसों के खर्च पर ध्यान देना होगा। जो लोग किसी विदेशी कंपनी के साथ व्यापार में जुड़े हैं वे इस अवधि में यात्रा कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई पुराना विवाद आपकी निंदा का कारण बन सकता है।
कन्या
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य बारहवें भाव का जिससे इसका गोचर कन्या राशि के लोगो के लिए लाभकारी होगा। आपको सरकारी लोगों से धन लाभ होने की संभावना है। व्यापारी लोगो के लिए विदेश से लाभ और किसी मित्र या बड़े भाई के कारण आपका काम आसानी से हो जाने की संभावना है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह गोचर शुभ हैं।
तुला
Image Source : india tvSurya Gochar 2022
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव में अर्थात कर्म भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर के कारन आपको कार्यक्षेत्र में काफी सम्मान मिलने की संभावना है। आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है जिससे आपको कोई पद मिल सकता है।
वृश्चिक
सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपके भाग्य स्थान से होने वाला है। आपको अपने भाग्य का पूरा लाभ मिलने वाला है। इस दौरान आपको अपने पिता और गुरु से बड़ा सहयोग मिल सकता है। इस दौरान धार्मिक तीर्थ योग है जिससे आप घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं।
धनु
Image Source : india tvSurya Gochar 2022
इस राशि के लोगो के लिए सूर्य अष्टम भाव में भाग्य के स्वामी के रूप में गोचर कर रहा है। इस अवधि के दौरान आपको थोड़ा संघर्ष करना होगा । आपको सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी जाती है। वाणी पर संयम से काम लें, इस अवधि के दौरान किसी को उधार न दें और किसी से कटु वचन न कहें।
मकर
इस राशि के लोगों के लिए अष्टम भाव का स्वामी सूर्य प्रभावहिन रहेगा। इस अवधि के दौरान पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगो के लिए यात्रा संभव है। किसी मित्र से सहयोग मिलने की संभावना हैं। इस समय अपने ससुराल वालों से कोई विवाद न करें।
कुंभ
Image Source : india tvSurya Gochar 2022
कुंभ राशि के लोगो के लिए सूर्य शत्रुओं और ऋणों के भाव में यानि की छठे भाव में गोचर कर रहा है। इस अवधि के दौरान आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा। सूर्य के प्रभाव से आपको विदेश संबंधों से धन लाभ होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य नरम बना रह सकता है।
मीन
मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य पंचम भाव में ज्ञान के रूप में रहेगा। इस दौरान आपका मन पढ़ाई से भटकने न दे। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसकी भावनाओं का सम्मान करें। सरकारी नौकरी में लगे लोगों को सूर्य के इस गोचर से लाभ होगा। इस समय बेहतर हे कि आप शेयर बाजार और सट्टा बाजार से दूरी बनाए रखें।
श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)
ये भी पढ़ें -
Latest Lifestyle News