1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Sawan 2022 : सावन में इस तरह करें महादेव को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

Sawan 2022 : सावन में इस तरह करें महादेव को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 13, 2022 12:28 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 12:28 pm IST

Sawan 2022: भगवान शिव अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं। इसलिए सावन में विधि-विधान के साथ व्रत रखने वाले भक्तों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

Sawan 2022- India TV Hindi
Sawan 2022 Image Source : INDIA TV

Sawan 2022: आषाढ़ मास की पूर्णिमा के ठीक अगले दिन से सावन मास शुरू हो जाता है। इस बार सावन मास की शुरुआत 14 जुलाई यानी गुरुवार से हो रही है। 14 जुलाई से शुरू होने के बाद इसका समापन 12 अगस्त को होगा। हिंदू धर्म में सावन महीने को काफी शुभ माना जाता है। सावन के महीने में महादेव को प्रसन्न किया जाता है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। सावन में शादीशुदा और कुंवारी महिलाएं व्रत रखती हैं।

माना जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं। इसलिए सावन में विधि-विधान के साथ व्रत रखने वाले भक्तों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। साथी ही उनकी मनचाही इच्छा भी पूरी होती है। कुंवारी कन्या इस व्रत को खासतौर पर अच्छे वर के लिए रखती हैं। 

सावन 2022 कब से कब तक रहेगा 

  • 14 जुलाई से आरंभ होगा
  • 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा

सावन का पहला और आखिरी सोमवार 

  • सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को होगा
  • सावन का आखिरी सोमवार 8 अगस्त को होगा

महादेव को करें प्रसन्न

देवों के देव महादेव के पसंदीदा इस महीने में उनकी विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। उनकी पूजा के लिए कच्चा दूध, काले तिल, भांग के पत्ते, बेलपत्र, धतूरा और गुड़ भगवान को चढ़ाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह पूजा करने से शिव शंकर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। 

सावन मास में क्या काम न करें

  • शास्त्र के अनुसार सावन के दौरान किसी व्यक्ति को अपने शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए। 
  • इतना ही नहीं सावन के महीने में दिन में सोना भी नहीं चाहिए। 
  • सावन में बैंगन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। 
  • भगवान शिव को केतकी के फूल भी नहीं चढ़ाने चाहिए। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

ये भी पढ़िए -

Sawan 2022: 14 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, इस दौरान बिल्कुल न करें ये काम, शिवजी हो सकते हैं नाराज

Vastu Shastra : घर की इन जगहों पर आइना लगाने से दूर होता है वास्तु दोष, बस रखें इन बातों का ख्याल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल