Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Sawan 2022: 14 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, इस दौरान बिल्कुल न करें ये काम, शिवजी हो सकते हैं नाराज

Sawan 2022: 14 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, इस दौरान बिल्कुल न करें ये काम, शिवजी हो सकते हैं नाराज

Published : Jul 12, 2022 07:06 pm IST, Updated : Jul 13, 2022 03:46 pm IST

Sawan 2022: कहा जाता है कि सावन माह के सावन माह के दौरान व्रत करने और शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ आपको कुछ बातों का ध्‍यान भी रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आप पर ही भारी पड़ सकता है।

Sawan 2022 - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Sawan 2022

Sawan 2022:  हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। श्रावण मास आरम्भ होते ही सावन का महीना शुरू हो जाता है। इस साल सावन माह 14 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 12 अगस्त 2022 तक चलेगा। मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सावन माह में शिव जी की पूजा-अर्चना करते हैं, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही सावन के हर सोमवार को व्रत रखकर आप शिवजी का आर्शीवाद पा सकते हैं। इस दौरान भगवान शिव के साथ मां पार्वती की भी पूजा का विधान है। कहा जाता है कि सावन माह के सावन माह के दौरान व्रत करने और शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ आपको कुछ बातों का ध्‍यान भी रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आप पर ही भारी पड़ सकता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं सावन माह में किन कामों को करने की मनाही है। 

मांस-मंदिरा का सेवन न करें

सावन माह में बिल्कुल भी मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से व्यक्ति का मन अशांत हो जाता है।  साथ ही इस माह भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको सात्विक भोजन ही करना चाहिए। 

लड़ाई झगड़े से बचें

सावन के पवित्र महीने में किसी से भी आपको लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए। यह माह भगवान सिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। इसलिए घर-परिवार में स्नेह बना रहना चाहिए और घर का वातावरण शांत रहना चाहिए।

लहसुन-प्याज

सावन माह के दौरान आपको लहसुन और प्‍याज  का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से जुनून, उत्तजेना और अज्ञानता को बढ़ावा देती हैं जिसकी वजह से अध्यात्मक के मार्ग पर चलने में बाधा उत्पन्न होती हैं। 

बैंगन

लहसुन-प्याज के साथ-साथ बैंगन, मूली और मसूर की दाल का भी सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर, बैंगन को खाना उत्तम नहीं माना गया है क्योंकि शास्त्रों में बैंगन को अशुद्ध कहा गया है। यही वजह है कि कार्तिक महीने में व्रत रखने वाले व्यक्ति बैंगन नहीं खाते हैं। इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण यह भी है कि सावन माह में बैंगन में कीड़े अधिक लगते हैं ऐसे में यह सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए बैंगन खाने के लिए मना किया जाता है।

बीच में ना छोड़ें व्रत

मान्यताओं के अनुसार सोमवार का व्रत बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। अगर आप  व्रत रख पाने में असमर्थ हैं तो भगवान भोलेनाथ से माफी मांग कर ना रखें। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

ये भी पढ़ें - 

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर बन रहा है 9 शुभ योगों का संयोग, तरक्की के लिए करें खास उपाय

Chanakya Niti: ये काम नहीं करने वाले व्यक्ति हो जाते है बर्बाद, वक्त रहते हो जाएं सतर्क

 

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement