Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑपरेशन सिंदूर पर जल्द बनने वाली है फिल्म? द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने कर ली पूरी तैयारी

ऑपरेशन सिंदूर पर जल्द बनने वाली है फिल्म? द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने कर ली पूरी तैयारी

Written By: Shyamoo Pathak Published : Feb 18, 2026 06:05 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 06:05 pm IST

ऑपरेशन सिंदूर पर अब जल्द ही फिल्म भी देखने को मिल सकती है। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इस कहानी को पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

Operation Sindoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ANI AND VIVEKAGNIHOTRI ऑपरेशन सिंदूर

बीते साल भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ा रहा और भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के दर्जनों आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। दोनों देशों के बीच छिड़े इस युद्ध में भारत एकतरफा भारी रहा था और पाकिस्तान ये हमला सदियों तक नहीं भूल पाएगा। अब इस ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी जल्द ही फिल्म की शक्ल ले सकती है। इसके लिए द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कमर भी कस ली है। डायरेक्टर विवेक ने प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ इसकी प्लानिंग की है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और प्रोड्यूसर भूषण कुमार ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बना रहे हैं। 

भारतीय सैनिकों की वीरगाथा की दिखेगी कहानी

बीते साल 7 मई 2025 को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। भारत ने पाकिस्तान और भारतीय सीमा के करीब बने आतंकी अड्डों को निशाना बनाया था और उन्हें मिसाइलों से तबाह कर दिया था। पूरा पाकिस्तान भारतीय सैनिकों की वीरता से कांप रहा था। हालांकि कुछ समय तक चले इस युद्ध के बाद दोनों देशों ने युद्धविराम पर समझौता किया और बात वहीं रुक गई। ये हमला कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद किया गया था। पाकिस्तान में मौजूद आतंक के आकाओं ने कश्मीर के पहलगाम में सामान्य टूरिस्ट्स पर गोलियां चलाई थीं और इसमें मासूम लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने इस ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था और इस आतंकी हमले का बदला लिया था। 

अब पर्दे पर दिखेगी कहानी

अब ऑपरेशन सिंदूर की कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी तक फिल्म की कास्टिंग और स्टोरीलाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। न ही इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की गई है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होती है या फिर इसकी रिलीज अगले साल तय की जाती है। विवेक अग्निहोत्री इससे पहले 'द कश्मीर फाइल्स' बना चुके हैं और खूब तारीफें बटोरी थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। हालांकि इसके बाद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार टी-सीरीज के मालिक हैं और लगातार फिल्में रिलीज करते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- कूट-कूटकर भरा है सस्पेंस, अंत तक हिलने नहीं देगी तगड़ी रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर, बॉक्स ऑफिस पर धमाके के बाद अब OTT पर देगी दस्तक

Chhaava की नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस, फिल्मों के लिए बीच में छोड़ी IIT की पढ़ाई, पति है सुपरस्टार

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement