1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैमिली में हार्ट डिजीज की हिस्ट्री होने पर मूंगफली-काजू खा सकते हैं या नहीं? बता रही हैं सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट Rujuta Diwekar

फैमिली में हार्ट डिजीज की हिस्ट्री होने पर मूंगफली-काजू खा सकते हैं या नहीं? बता रही हैं सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट Rujuta Diwekar

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 18, 2026 05:25 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 05:26 pm IST

अगर आपकी फैमिली में भी हार्ट डिजीज की हिस्ट्री है तो एक्सपर्ट से जानें आपको काजू, नारियल और मूंगफली का सेवन करना चाहिए या नहीं ?

फैमिली में हार्ट डिजीज - India TV Hindi
फैमिली में हार्ट डिजीज Image Source : FREEPIK

डाइट और फिटनेस की दुनिया में मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट Rujuta Diwekar ने हाल ही में दिल की सेहत को लेकर फैले डर और भ्रम पर खुलकर बात की। 18 फरवरी को शेयर किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने खासतौर पर उन परिवारों की चिंता को संबोधित किया, जिनमें हार्ट डिजीज की हिस्ट्री रही है। रुजुता बात रही हैं कि अगर आपकी फैमिली में हार्ट से जुड़ी बीमारियों की हिस्ट्री है तो आपको मूंगफली और काजू खाना चाहिए या नहीं? साथ ही अपने हार्ट को कैसे मजबूत बनाएं?

मूंगफली और काजू को लेकर भ्रम

रुजुता का कहना है कि हम अक्सर गलत चीज़ों से डर जाते हैं। ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट से लेकर बायपास सर्जरी के बाद की डाइट तक, काजू, मूंगफली और नारियल जैसे खाद्य पदार्थों को सालों से इस डर में छोड़ा जा रहा है कि ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। उन्होंने साफ कहा, इन चीज़ों में बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। न काजू में, न नारियल में और न ही मूंगफली में। आप इन्हें बिना डर के खा सकते हैं। रुजुता ने सलाह दी कि रोज़ाना की डाइट में प्लांट-बेस्ड फैट को शामिल करना फायदेमंद है चाहे वह मुट्ठी भर मूंगफली ही क्यों न हो। उनके अनुसार, पारंपरिक भारतीय खानपान को बिना वजह ‘अनहेल्दी’ मान लेना सही नहीं है

असली खतरा है शराब 

रुजुता ने कहा कि दिल की सेहत के लिए असली खतरा काजू या मूंगफली नहीं, बल्कि शराब है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी मात्रा में शराब शरीर के लिए नुकसानदायक है। बकौल रुजुता चाहे महीने में एक बार पीते हों या रोज़ थोड़ा-सा, किसी भी मात्रा में शराब आपकी नसों, आर्टरीज़, दिमाग और दिल के लिए हानिकारक है और परिवार के लिए भी।

प्रदूषण भी जिम्मेदार

रुजुता ने दिल की बीमारी को केवल खाने-पीने तक सीमित नहीं माना। उन्होंने कहा कि शहरों का प्रदूषण, लंबा ट्रैफिक भी दिल की सेहत पर असर डालता है। अगर हवा प्रदूषित है, तो फेफड़ों और दिल दोनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। रोज़ 2–3 घंटे ट्रैफिक में फंसने से न सिर्फ तनाव बढ़ता है, बल्कि नियमित व्यायाम की संभावना भी कम हो जाती है। टूटे फुटपाथ और पैदल चलने की खराब सुविधाएं भी लोगों को सक्रिय जीवनशैली से दूर करती हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।