1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जोधपुर की गलियों में बेफिक्र घूम रहीं डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल, तभी पड़ी शख्स की नजर, मां-बेटी ने चुटकियों में बना दिया बुद्धू

जोधपुर की गलियों में बेफिक्र घूम रहीं डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल, तभी पड़ी शख्स की नजर, मां-बेटी ने चुटकियों में बना दिया बुद्धू

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 18, 2026 07:15 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 07:15 pm IST

जोधपुर की गलियों में ट्विंकल खन्ना को मां डिंपल और बहन रिंकी खन्ना के साथ स्पॉट किया गया। इस ट्रिप से डिंपल और ट्विंकल का फनी वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों हसीनाओं का फनी अवतार देखने को मिल रहा है।

Twinkle khanna dimple kapadia- India TV Hindi
ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया। Image Source : VIRAL BHAYANI, RAJASTHANNEWSINDIA/INSTA

अक्षय कुमार इन दिनों टीवी रियलिटी शो में बिजी चल रहे हैं। वहीं ट्विंकल खन्ना अपनी मां और बहन के साथ फुल मस्ती कर रही हैं। हाल ही में डिंपल कपाड़िया और ट्विंकल खन्ना को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों काफी कूल लुक में मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना हुई थीं। अब दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दोनों जोधपुर की गलियों में घूमती नजर आईं। उन्हें फोटोशूट कराते देखा जा सकता है। बिना किसी सिक्योरिटी के दोनों हसीनाएं लोगों से बातचीत करती दिख रही हैं। इसी दौरान दोनों ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी और आप कहेंगे कि ट्विंकल की तरह उनकी मम्मी डिंपल भी काफी फनी हैं। 

मजेदार है वीडियो

सामने आए वीडियो में आप डिंपल कपाड़िया को एक नीले गेट के सामने बेटियों के साथ फोटो क्लिक कराते हुए देख सकते हैं। सकरी गलियों के बीच चल रहे इस फोटोशूट के दौरान एक शख्स बाइक से गुजरता है और अपनी बाइक रोकर हेलमेट निकालता है और उनकी ओर इशारा करके पूछता है- डिंपल कपाड़िया? ये सुनते ही डिंपल अपनी पहचान छिपाती हैं और मुकर जाती हैं और कहती हैं, नहीं-नहीं वो डिंपल नहीं हैं। वो शख्स फिर ट्विंकल की ओर इशारा करते हुए कहता है- आप ट्विंकल खन्ना तो जवाब में अक्षय कुमार की पत्नी कहती हैं- नहीं मैं रवीना टंडन हूं। शख्स हंसने लगा और वहां से आगे बढ़ गया। 

यहां देखें वीडियो

एक्ट्रेस ने की लोगों से बात

इसके बाद दोनों एक्ट्रेस भी नीचे उतरीं और सामने वाली दुकान में जाकर बात करने लगीं। डिंपल ने शख्स से पूछा कैसे हो और क्या बना रहे हो? शख्स ने बताया कि वो कुकिंग ऑयल बनाता है। इसके बाद शख्स ने सवाल किया कि आप कहां से हैं, इंडिया से ही? इसके जवाब में डिंपल बोलीं कि यहीं से हूं। फिर एक्ट्रेस से उसने सवाल किया कि क्या वो घी खाती हैं तो उसने कहा कि भर-भरकर घी खाते हैं। शख्स ने कहा कि बाहर के लोग तो घी कम खाते हैं, घी तो जोधपुर में खाया जाता है, इसके जवाब में डिंपल ने कहा- नहीं-नहीं बहुत खाते हैं। इस दौरान शख्स ने ये दावा कर दिया कि पूरे एशिया में सबसे ज्यादा घी जोधपुर में बिकता है। एक्ट्रेस शॉकिंग रिएक्शन देती नजर आईं।

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। एक शख्स ने लिखा, 'एक्ट्रेस ने बुद्धू बना दिया है।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'ट्विंकल और डिंपल कितनी फनी हैं, पहले दोनों का ऐसा अवतार कभी देखने को नहीं मिला।' एक और शख्स ने कहा, 'रवीना और ट्विंकल के चेहरे काफी मिलते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ट्विंकल तो फनी बोन्स हैं, लेकिन डिंपल कॉमेडी में भी उनकी मां ही हैं।'

फैमिली वेकेशन पर ट्विंकल खन्ना

बता दें, ट्विंकल खन्ना अपनी मां डिंपल कपाड़िया और बहन रिंकी खन्ना के साथ जोधपुर घूमने गई हुई हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सिटी पैलेस के आस-पास की गलियों का है। वीडियो में डिपल डेनिम और श्वेतशर्ट लुक में दिख रही हैं, वहीं ट्लिंकल ने इस फैमिली वेकेशन के लिए कॉर्ड सेट कैरी किया है।

ये भी पढ़ें: रोबोडॉग मामले की खिल्ली उड़ाने में पीछे नहीं रहे फेमस एक्टर, बोले- इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने नहीं बनाया

सलीम खान की सर्जरी की अफवाहों पर विराम, डॉक्टर ने खुद बयां किया सलमान खान के पिता का हाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन