1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में हुआ दर्दनाक हादसा, पटाखों की दुकान में फिर लगी आग; 12 लोगों की गई जान

चीन में हुआ दर्दनाक हादसा, पटाखों की दुकान में फिर लगी आग; 12 लोगों की गई जान

 Published : Feb 18, 2026 07:15 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 07:23 pm IST

चीन में दर्दनाक हादसा हुआ है। हदसा चीन के हुबेई प्रांत में हुआ है। यहां पटाखे की दुकान में आग लग गई जिसके बाद जोरदार धमाके हुए। हुबेई प्रांत में हुए इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है।

China Fireworks Shop Fire (Representational Image)- India TV Hindi
China Fireworks Shop Fire (Representational Image) Image Source : AP

China Fireworks Shop Fire: चीन के हुबेई प्रांत में लूनर न्यू ईयर के जश्न के बीच एक पटाखे की दुकान में हुए भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद हुए धमाकों में 12 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना बुधवार दोपहर को हुई, जो देश में स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान पटाखों से जुड़े हादसों की दूसरी बड़ी घटना है। सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी और सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हुबेई प्रांत के जियांगयांग शहर के झेंगजी टाउन में स्थित एक पटाखे की दुकान में दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। आग के साथ धमाके हुए जिससे लगभग 50 वर्ग मीटर का इलाका प्रभावित हुआ। इमरजेंसी सेवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

12 शव बरामद

जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से 12 शव बरामद किए हैं। फिलहाल, आग लगने के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट में पटाखों के भंडारण या हैंडलिंग से जुड़ी लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा लूनर न्यू ईयर (चीनी नववर्ष) की छुट्टियों के दूसरे दिन हुआ, जब पूरे देश में पटाखे जलाने की परंपरा जोरों पर होती है। चीन में पटाखे त्योहार का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन इनके दुरुपयोग और असुरक्षित भंडारण से कई बार जानलेवा हादसे भी हो चुके हैं।

पटाखे की दुकान में हुआ था विस्फोट

हाल ही में पूर्वी जियांग्सू प्रांत के लियानयुंगांग शहर में एक अन्य पटाखे की दुकान में विस्फोट हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हुए थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, उस घटना में एक स्थानीय निवासी ने दुकान के पास पटाखे जलाए थे, जिससे आग लग गई और विस्फोट हो गया। इस हादसे ने लूनर न्यू ईयर के दौरान पूरे देश में पटाखों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी थी।

मंत्रालय ने जारी की थी चेतावनी

इमरजेंसी मैनेजमेंट मंत्रालय ने मंगलवार को ही एक बयान जारी कर चेतावनी दी थी कि "स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान पटाखे अभी भी सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं।" मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासनों को सख्त निगरानी, सुरक्षित भंडारण नियमों का पालन और जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए थे। फिर भी, इन चेतावनियों के बावजूद दूसरी बड़ी घटना होने से सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

खतरे की घंटी! तेजी पैर पसार रहा आतंकी संगठन अल-कायदा; 50 गुना ज्यादा बढ़ी संख्या

यूक्रेन के पूर्व आर्मी चीफ ने किए बड़े खुलासे, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ तनाव का भी किया जिक्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश