1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Shastra : घर की इन जगहों पर आइना लगाने से दूर होता है वास्तु दोष, बस रखें इन बातों का ख्याल

Vastu Shastra : घर की इन जगहों पर आइना लगाने से दूर होता है वास्तु दोष, बस रखें इन बातों का ख्याल

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 13, 2022 07:38 am IST,  Updated : Jul 13, 2022 07:38 am IST

Vastu Shastra : वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर की किन-किन जगहों पर आइना लगाने से वास्तु दोष खत्म होता है।

Vastu Tips for Mirror- India TV Hindi
Vastu Tips for Mirror Image Source : FREEPIK

Highlights

  • घर के बेसमेंट या शौचालय में वर्गाकार आकृति का आइना लगाएं।
  • आइने को सही जगह पर लगाने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है।

Vastu Shastra : वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर की किन-किन जगहों पर आइना लगाने से वास्तु दोष खत्म होता है। साथ ही जानिए कि किस जगह पर किस आकार का आइना लगना शुभ माना जाता है। 

वास्तु शास्त्र में हर चीज़ का अपना महत्व होता है। हर चीज़ को उसकी सही जगह पर रखने का भी खास महत्व होता है। लेकिन हम अक्सर इन बातों को भुलाकार चीज़ों को उनकी सही जगह पर नहीं रखते हैं। ऐसा करने से घरों में लड़ाई-झगड़े और चिड़चिड़ापन बना रहता है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि अपने घर का वास्तु दोष जल्द से जल्द खत्म किया जाए। 

Vastu Tips for Mirror
Image Source : FREEPIKVastu Tips for Mirror

बता दें -  लोग अपने घरों में आइना लगाना बेहद पसंद करते हैं। तरह-तरह के आकार के और घर के अलग-अलग हिस्सों में आइना लगाकर उसकी सुंदरता को भी बढ़ते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिरकार मिरर लगाने की सही जगह और आकार क्या है? अगर आपके घर के बेसमेंट या नैऋत्य कोण, यानी दक्ष‌िण-पश्च‌िम दिशा में स्नानघर या शौचालय बना है तो आप वहां पूर्व दिशा की दीवार पर वर्गाकार आकृति का आईना लगाइए। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष जल्द ही दूर हो जायेगा।

अगर आपके घर का कोई हिस्सा असामान्य शेप का या अंधकारयुक्त हो तो वहां कटे या बढ़े हुए हिस्से में दर्पण, यानी आइना लगाकर ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके घर के बाहर कोई बिजली का खंबा, ऊंची इमारत, अवांछित पेड़ या फिर धरती पर नुकीले उभार हैं तो आप घर के मुख्य दरवाजे पर उनकी तरफ पाक्वा मिरर लगाकर निदान कर सकते हैं। पाक्वा मिरर अष्टकोणीय लकड़ी के फ्रेम में होता है। जिस पर धागे से हुई कारीगरी भी मिलती है। यह फ्रेम अधिकतर लाल, हरे, पीले और सुनहरे रंग का होता है। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

Chanakya Niti: कभी भी किसी को न चलने दें इस बात का पता, वरना मुसीबत में फंस जाएंगे आप

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर बन रहा है 9 शुभ योगों का संयोग, तरक्की के लिए करें खास उपाय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल