शादी को छोड़कर भागना
शादी के वक्त दिमाग में कई तरह की बातें आना लाजमी है। क्योंकि शादी के बाद आपकी दुनिया एकदम से बदल जाती है। उस वक्त दिमाग बिल्कुल काम नहीं करता कि क्या करें और क्या न करें ? ऐसे में किसी दुल्हन के दिमाग में भागने का ख्याल आना लाजमी है। एक दुल्हन बताती है कि शादी के दिन मुझे अपनी शादी छोड़कर भागने का ख्याल आया। तभी मैंने अपने मंगेतर को फोन किया और बताया कि मेरे दिमाग में भागने का ख्याल आ रहा है क्योंकि आगे जाकर मुझे कोई प्रेशर नहीं झेलना। लेकिन मेरे मंगेतर ने मेरी बात नहीं सुनी।