A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. ऐतिहासिक विरासत को संजोए इन किलों में एक बार जरुर जाएं

ऐतिहासिक विरासत को संजोए इन किलों में एक बार जरुर जाएं

भारत के बने बेहतरीन और खुबसूरत किलों को देखकर आज भी इस देश का पुराना इतिहास याद आता है। यह बेहतरीन रहस्यमयी बनावट और भव्यता के कारण ये किले पूरी दुनिया में फेमस हैं।

panhala

पन्हाला का किला
पन्हाला किला पन्हाला क्षेत्र के लिए एक चिन्हक किला है। इस स्मारक का निर्माण लगभग 900 साल पहले 12 वीं शताब्दी में राजा भोज ने कराया था। यह स्मारक आपको उस समय के इतिहास में ले जाता है जब मराठा भारत में महान शासक थे।

इस किले ने दशकों से पर्यटकों के झुण्ड को अपनी ओर आकर्षित किया है और अभी भी कर रहा है। इस किले का निर्माण सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया था और यहां पर प्रवेश मज़बूत दुहेरी दीवारों से किया जा सकता था। यहां पर शिवाजी ने छुपकर पूरे 500 दिन गुजारे थे। बाद में साल 1827 ई. में पन्हाला अंग्रेजों के अधीन हो गया था।

अगली स्लाइड में पढ़े और किलों के बारें में

Latest Lifestyle News