नई दिल्ली: अपनी बीजी लाइफस्टाइल से दूर एक शानदार सफर पर निकल जाना अपने आप में एक खास अनुभव होता है लेकिन घूमने के चक्कर में ऐसा बिल्कुल न हो कि आपके चेहरे का ग्लो खत्म हो जाए या आपके चेहरे पर सफर की थकावट साफ नजर आए। ऐसे में आप क्या करेंगे जिससे सफर के दौरान भी आप फ्रेश दिखे तो आइए आपको बताते हैं कुछ खास ब्यूटी टिप्स।
सफर पर जाना वाकई में एक बहुत ही सुखद अनुभव होता है, लेकिन यह अनुभव तब बेकार हो जाता है, जब आपके चेहरे पर सफर की थकान की लकीरें दिखने लगती हैं। सफर में हर किसी का सौन्दर्य पर ब्रेक लग जाता है। इस दौरान ऎसा हो ही जाता है कि सफर की थकान और बदलते मौसम की वजह से चेहरे की रंगत उड जाती है, जिसकी वजह से हर किसी की ट्रिप थोडी फीकी तो जरूर पड ही जाती है। फिर ऎसा क्या किया जाए कि आपका चेहरा भी चमकता दमकता रहें। तो आइये जानते हैं।
टिशू पेपर के साथ-साथ ड्राई शैम्पू रखें
ऑयल फ्री तो टेंशन फ्री तैलीय त्वचा वालों को हमेश अपने साथ टिशू पेपर रखना बहुत ही आवश्यक होता है। तैलीय त्वचा वालों के लिए यात्रा करना और भी अधिक टेंशन भर हो सकता है। ऎसा इसलिए क्योंकि तैलीय त्वचा जल्दी चिपचिपी हो जाती है, जो चेहरे की चमक को खराब करती है, इसलिए ऎसे लोगों को हमेशा अपने साथ टिशू पेपर रखना चाहिए और अक्सर तथा जब भी आवश्यक लगे, तब टी-जोन को दबाते रहें, जिससे टिशू आपकी त्वचा सेतेल सोखकर आपको देगा और भी ताजगी भरा अहसास। जब आपकी त्वचा रहेगी ऑयल फ्री तो आप रहेंगे टेंशन फ्री और फ्रेश-फ्रेश हर समय, हर जगह। साथ ही ड्राई शैम्पू रखें।(दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में आईं नजर, इस पैंट की कीमत उड़ा देगी होश)
अपना क्लींजर रखना ना भूलें अगर आप अपने साथ अपनी त्वचा की देखभाल केलिए अतना सारा सामान नहीं ले जा सकती हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप सिर्फ एक क्लींजर अपने साथ रख लें। क्लींजर मे किसी भी तरह का परिवर्तन आपकी त्वचा के तत्वों को बिगाड सकता है, जिसकी वजह से आपकी सारी हॉलीडे बेकार हो जाएंगी।