नई दिल्ली: नेचर हर किसी को पसंद होता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे नेचर से रूबरू करवाएंगे जिसे देखकर आप एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे कि ये सच में है या आप कोई सपना देख रहे हैं। आज हम आपको विश्व के 7 ऐसे बॉटनिकल गार्डन के बारे में बताएंगे जिसे 'मदर ऑफ नेचर' कहा जाता है। ब्रुकलीन बॉटनिकल गार्डन जो इतने साल से अपने विभिन्न प्रकार के गुलाब के फूल के लिए जाना जाता है। 17वीं शताब्दी में टोक्यो का 'कोशिकावा कोराक्विन गार्डन' बेस्ट बॉटनिकल गार्डन में से एक है। जी हां इस तरह के ऐसे 7 ऐसे और बॉटनिकल गार्डन है जो पूरे विश्व में अपनी विभिन्नता के लिए जाने जाते हैं।
Brooklyn Botanic Garden, New York City
यह गार्डन चारों तरफ से हरा-भरा है। इसमें तरह-तरह के गुलाब और कई तरह के पेड़-पौधे देखने को मिल जाते हैं। एक चीज खास है जो इसे सबसे अलग करती है वह है इसका झील। इसके झील का किनारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता आपको अगर कभी मौका मिले तो एक बार इस जगह घूमने जरूर जाएं।
Claude Monet Foundation, Giverny, France
Claude Monet Foundation, Giverny, France
इस गार्डन में तरह- तरह के ऐसे फूल, पत्ती मिलते हैं जो शायद ही किसी मामूली गार्डन में मिलें। आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रेंच आर्टिस्ट ने इसी गार्डन पर कई अलग-अलग तरह की चित्रकारी की है। इस गार्डन की खासियत यह है कि यह दो पार्ट में है एक तरफ पूरा पानी से भरा है तो वहीं दूसरी तरफ हरियाली नजर आती है।
Rio de Janeiro Botanical Garden or Jardim Botânico, Rio de Janeiro