पहाड़ों की रानी 'मसूरी': जहां ज़िन्दगी है और सुकून भी... भरपूर एडवेंचर भी
जिंदगी में काम का अपना महत्व होता है और आज की तेज स्पीड से भागती जिंदगी में कुछ पल अपने लिए निकालना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए शहर की भागदौड़ से दूर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मसूरी भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
केम्पटी फॉल: यमुनोत्री रोड पर मसूरी से 15 कि॰मी॰ दूर 4500 फुट की ऊंचाई पर यह इस सुंदर घाटी में स्थित सबसे बड़ा और सबसे खूबसूरत झरना है, जो चारों ओर से ऊंचे पहाड़ों से घिरा है। झरनेकी तलहटी में स्नान तरोताजा कर देता है और बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इसका आनंद उठाते हैं।
