खान-पान
अगर आप खाने पीने के शौक़ीन हैं तो लाल टिब्बे से लौटते वक़्त एक जगह चार दूकान पड़ती हैं वहा पर आप रुक कर पहाड़ी पानी से बनी मैगी, और मोमोस ज़रूर खाइयेगा.. और ठण्ड ज्यादा हों तो सूप का भी मज़ा लीजियेगा यकीन मानिये.. मज़ा आ जाएगा।
वैसे आपको ऑनलाइन बहुत से होटल मिलेंगे पर यकीन मानिए आप अगर खुद वहा जाकर होटल देखेंगे तो आपको अच्छे और सस्ते होटल बिना कमीशन के मिल जायेंगे, तो आपकी जेब पर ज्यादाभारी भी नहीं पड़ेगा.यहाँ आपको एक दिन के लिए होटल 500 से शुरू होकर 5000 से भी ज्यादा कीमत तक मिल जायेंगे बाकी आप अपने बजट के हिसाब से तय कर ले पर अगर आपको ज्यादा आराम पसंद है तो आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।