त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और अब छुट्टियां भी खूब पड़ेंगी। अगर लंबी दूरी के वेकेशन से बचना चाह रहे हैं औऱ दिल्ली में ही वेकेशन के मजे लेना चाहते हैं तो प्लान कीजिए इन पांच जगहों का। आपका वेकेशन भी हो जाएगा और जेब भी ढीली नहीं होगी।
अक्षरधाम (Akshardham)
दिल्ली में नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है अक्षरधाम मंदिर। यहां रोज लाखों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं। यहां एंट्री फ्री है और पार्किंग के भी पैसे नहीं लगते। हां अंदर म्यूजिक शो के लिए टिकट है लेकिन वो आप पर निर्भर करता है कि देखना है या नहीं। बाकि वहां मंदिर की खूबसूरती, मंदिर का आर्किटेक्चर, मंदिर से मिलते अलौकिक संदेश आपको हमेशा याद रहेंगे। बता दें कि यह मंदिर दुनिया का सबसे विशाल मंदिर परिसर है और इसके लिए इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जा चुका है। शानदार शाकाहारी व्यंजन भी यहां मिलेंगे। आप चाहें तो मंदिर के मयूजियम में घूमकर स्वामी नारायण की सारी यात्रा का आनन्द उठा सकते हैं। अगर दिल्ली में रहते हैं तो मेट्रो पकड़िए सीधा आपको अक्षरधाम के गेट पर उतारेगी। हो गया न मस्ती और मजा, बिना पैसे खर्च किए।
इंडिया गेट (India Gate)
ये एक ऐसी जगह है जहां दिल्ली वाले दो चार महीने में चक्कर लगा ही लेते हैं। यहां खास पैसे नहीं लगते लेकिन बच्चों और परिवार के साथ शाम सुहानी और रंगीन हो जाती है। नौका विहार कीजिए, गोल गप्पे और चाट खाइए फोटो खिंचवाइए। अब तो ये जगह और अहम हो गई है क्योंकि यहां वार मेमोरियल बन गया है। तो जब भी जाएं मस्ती के साथ साथ देशभक्ति का जज्बा भी आपके अंदर जाग उठेगा। दिल्ली में रहते हैं तो रास्ता पता ही होगा और बाहर से आने वाले लोगों को दिल्ली में पर्यटक बसें यहां घुमाती हैं।
वहाबियों का ये खूबसूरत मंदिर,अपने शांत और रमणीय प्रांगण के लिए मशहूर है। ये मंदिर अपनी भव्यता और यहां फैली शांति के लिए काफी मशहूर है। आप जाना चाहें तो बता दें कि दक्षिण दिल्ली मे मंदिर मार्ग पर ये मंदिर बना हुआ है। यहां मेन प्रांगण में पिन ड्राप साइलेंस आपको विशेष तरह की अनभूति से भर देगा। यहां भी बिना कुछ खर्च किए आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। घूमिए फिरिए सेल्फी खीचिंए।