सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में हम सोचते है कि किसी ऐसी जगह पर जाएं जहां पर बर्फ ही बर्फ हो। लेकिन इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि आखिर ऐसी जगह कहां पर है। जहां पर इस समय SnOwfall हो रहा है। अगर आपका प्लान भी इस वीकेंड पर कुछ ऐसा ही है तो हम आपको बता दें कि हिमाचल में इन दिनों आप बर्फबारी का लुफ्ट उठा सकते है। आपको बता दें कि हिमाचल को 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। सर्दियों में आप यहां की बर्फ से लदी वादियों में पंहुचते ही पुरी तरह से खो जाएंगे। बस यू समझिए कि एक बार आप हिमाचल चले गए तो आपका कभी वापिस आने का मन नहीं करेगा। तो फिर देर किस बात की इस वीकेंड करें अपना बैग पैक और निकल पड़े इस यादगार ट्रिप पर।
कुल्लू और मनाली
कुल्लू- मनाली हिमाचल का ऐसा हिल स्टेशन है जो खास तौर से अंग्रेजों को बहुत पसंद है। विदेशी खुली हवा और वादियों का मज़ा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली शहर में जरूर आते हैं। आपको बता दें, कि इन जगहों पर सबसे ज्यादा भीड़ मई-जुलाई में होती है। आप चाह तो उस सम जा सकते है। अगर आपको बर्फबारी का मजा लेना है तो नवंबर से जनवरी के बीच जाएं। आपका मज़ा दो गुना ज्यादा जाएगा। कूल्लू मनाली में आप मणिकर्ण, रोहतांगपास और झील जाकर इंजॉय कर सकते हैं।
ऐसे पहुंचे कुल्लू मनाली
आपको बता दें कि अगर आप कुल्लू- मनाली जाने का सोच रहे हो तो इसके सबसे ज्यादा निकट चंडीगढ़ हवाई अड्डा आता है। यह चंडीगढ़ से 270 किलोमीटर की दूरी पर है और अगर आपको दिल्ली से आना हो तो यह दिल्ली मार्ग से 570 किलोमीटर दूर है। यहां फिर आप दिल्ली से बस सेवा का भी आनंद ले सकते है।
शिमला
हिमाचल का नाम लेते ही हर किसी के दिमाग में सबसे पहले शिमला का ख्याल आता है क्योंकि शिमला क्षेत्र को हिमाचल का सबसे अच्छा क्षेत्र माना जाता है। इसे लंदन की तरह और मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है क्योंकि यहां की हवा और वातावरण इन जगहों से मिलता जुलता है।अगर आप जमकर इंजॉय करना चाहते है तो यह जगह सबसे बेस्ट है। अगर आप पहाड़ो की हरियाली और खूबसूरत को अपनी आंखो से देखना चाहते है तो मई- जुलाई में आएंगे। वहीं नवंबर-जनवरी में बर्फबारी के दौरान आपको बर्फ में और भी मज़ा आएगा। शिमला का माल रोड,शोघी, जाखू मंदिर काफी प्रसिद्ध है।