साल 2020 में आप कोई यादगार ट्रिप करना चाहते है। जो आपको प्रकृति के सबसे करीब ले जाए। ऐसे में आप हिमालय की गोद में बसा भूटान की ओर रुख कर सकते है। नेपाल और चीन के बीच बसा भूटान की खूबसूरती देखकर आपकी थकान बिल्कुल छूमंतर हो जाएगी। आपको बता दें कि खुशहाली के मामले में दुनिया में यह 8वें स्थान में है। यहां पर अधिक लोग नहीं रहने के कारण यह जगह आपको एक अलग ही एकांत देगी। अगर आप भागदौड़ भरी लाइफ से थोड़ा ब्रेक लेकर आराम से चैन लेना चाहते हैं तो आपके लिए भूटान बेस्ट जगह है।
अगर आपका मूड भी भूटान जाना का है तो आपके लिए आईआरसीटीसी शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज का नाम है 'अद्भुत भूटान'। जिसमें आपको फ्लाइट से ले जाया जाएगा। 5 रात और 6 दिन के इस टूर की शुरुआत 25 मार्च 2020 से होगी।
adbhut bhutan tour packagae
टूर पैकेज की डिटेल
आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस टूरिज्म पैकेज की शुरुआत 52600 रुपए में सिंगल की है। इसके साथ ही 47,400 रुपये से डबल शेयरिंग और 42350 रुपए में ट्रिपल शेयरिंग है। यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों के लिए है। यह ट्रिप दिल्ली से शुरू होगी।
New Year 2020 का स्वागत कीजिए शानदार वादियों में, घूमने के बेस्ट प्लेस ये रहे
adbhut bhutan tour packagae