जिम कार्बेट पार्क में नाइट स्टे करने की रहें है सोच, तो पहले पढ़ लें ये खबर
जिम कार्बेट पार्क में नाइट स्टे करने की रहें है सोच, तो पहले पढ़ लें ये खबर
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 25, 2019 10:01 am IST, Updated : Jun 25, 2019 10:01 am IST
उत्तराखंड के जिम रार्बेट नेशनल पार्क अपने आप पर बहुत ही ज्यादा फेमस है। लेकिन अब यहां के लिए कुछ नए नियम बन गए है।
jim corbett
नई दिल्ली: उत्तराखंड के जिम रार्बेट नेशनल पार्क अपने आप पर बहुत ही ज्यादा फेमस है। लेकिन अब यहां के लिए कुछ नए नियम बन गए है। पहले जहां आपको वहां नाइट स्टे के लिए रुम बुक करने के साथ-साथ जिप्सी भी बुक करनी पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा।
नए नियम के अनुसार जब आप ऑनलाइन बुकिंग करेंगे तो आपको जिप्सी का नंबर के साथ-साथ ड्राइवर का नंबर भी मिल जाएगा। इसके अलावा एक और नियम बनाया गया है।
इस नियम के अनुसार पहले कॉर्बेट नैशनल पार्क में ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद बुकिंग कैंसिल करने पर पैसे रिफंड नहीं मिलते थे लेकिन अब इसकी भी सुविधा शुरू की जाएगी।
नाइट स्टे में लग सकती है रोक
वहीं जिम कार्बेट में रात में रुकने वालों के ऊपर रोक लग सकती है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने वन्यजीवों, खासतौर पर बाघों के लिए खतरे को देखते हुए ढिकाला जोन में रात्रि विश्राम सुविधा को बंद किए जाने की सिफारिश की है। पार्क के कार्यकारी निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने वन विभाग के शीर्ष अधिकारियों को लिखे एक पत्र में यह सिफारिश की है। अगर इस सिफारिश को मान लिया जाता है तो जिम कॉर्बेट पार्क में सैलानी रात में रुकने का लुत्फ नहीं ले पाएंगे।